लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की लेन-देन के विवाद में गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 14 स्थित बरौली में अनजाम दिया गया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दुर्गेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि, पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष यादव को प्रतापगढ़ से गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

Property dealer Durgesh Yadav shot dead in Lucknow

जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश यादव मूलरूप से गोरखपुर जिले के रहने वाले थे। वो लखनऊ स्थित पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 14 में किराए पर रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। आरोप है कि बुधवार सुबह पलक ठाकुर नाम की महिला अपने साथी मनीष के साथ दुर्गेश से मिलने पहुंची थी। पलक और मनीष छत पर दुर्गेश के कमरे में गए। इस दौरान उन लोगों की आपस में कुछ देर बात हुई। थोड़ी देर बाद पलक और मनीष के साथ दुर्गेश भी कमरे से निकलकर बाहर चला आया। कुछ देर बाद पलक ठाकुर अपने साथी मनीष और पांच-छह लोगों के साथ दो स्कॉर्पियों से वहां पहुंच गई। घर के नीचे सड़क पर रुपये के लेनदेन में इनका आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते मनीष ने दुर्गेश को गोली मारी दी।

किरायेदार ने बताया पूरा घटनाक्रम
किरायेदार सोबेंद्र के मुताबिक, सुबह लगभग 8:30 बजे दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत पांच-छह लोग दुर्गेश को खोजते हुए आए। पहले उसके कमरे में किसी बात पर विवाद हुआ। उसके बाद सब लोग बाहर आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद एक ने दुर्गेश के पेट में गोली मार दी।

पलक और मनीष का नाम आया समाने
एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक, घटना स्थल से दुर्गेश को अस्पताल ले जाते समय उससे पूछताछ की गई तो उसने पलक और मनीष का नाम बताया। दुर्गेश के पेट में गोली लगी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। बता कि, हत्याकांड के मुख्य आरोपित मनीष कुमार यादव पुत्र सुशील कुमार को प्रतापगढ़ की नवाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+