नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों का जारी हुआ कार्यक्रम, जानिए किस दिन होगा शपथ ग्रहण
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों का जारी हुआ कार्यक्रम, जानिए किस दिन होगा शपथ ग्रहण
लखनऊ, मई 22: हाल ही में उत्तर प्रदेश के अंदर त्रिस्तरीय पंचायत सम्पन्न हुए है। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को चार्ज नहीं मिल सका था। तो वहीं, अब ग्राम पंचायतों का गठन और ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथियां शनिवार को घोषित कर दी गई। 25 से 26 मई के बीच ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 24 मई को जिलाधिकारी ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य 25 व 26 मई को वर्चुअल माध्यम से शपथ लेंगे व पहली बैठक की तारीख 27 मई तय की गई है। हालांकि, पंचायतीराज विभाग की तरफ से जो प्रस्ताव भेजा गया था। उसके मुताबिक 12 मई से ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में फैले कोरोना संक्रमण की वजह से सभी कार्यक्रम पर रोक लगी थी।
तो वहीं, अब प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को ही चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं और मतगणना 2 मई को प्रारंभ हुई थी। मतगणना शुरू होने के करीब 20 दिनों के बाद ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीख तय हुई है। हालांकि, प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण आगे बढ़ाया गया था।
तमाम प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में परिणाम आने के बाद भी तमाम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि सदस्य ग्राम पंचायत के लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं। नियम यह है कि सदस्य का दो तिहाई होना अनिवार्य है। अगर सदस्य दो तिहाई नहीं होगा तो प्रधान शपथ नहीं ले सकेग। लगभग हर चुनाव के बाद स्थिति यही रहती है। ऐसे में विकास कार्य न रुके इसलिए शपथ ग्रहण कराया जाता है, शेष पदों पर चुनाव फिर कराया जाता है। ताकि समस्या न हो। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भी चुनाव कराने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications