Priyanka Singh Kinner : लखनऊ मेयर सीट पर चुनावी मैदान में ट्रांसजेंडर, जानिए कौन हैं प्रियंका सिंह किन्नर ?

प्रियंका सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

लखनऊ शहर की राजनीति में इस बार किन्नर भी अपनी ताल ठोकेंगे। प्रियंका सिंह किन्नर ने इस बार लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में चुनावी राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। प्रियंका सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं कौन हैं प्रियंका सिंह ?

कौन हैं प्रियंका सिंह किन्नर ?

कौन हैं प्रियंका सिंह किन्नर ?


प्रियंका सिंह ट्रांसजेंडर हैं। वह एक समाज सेवी के साथ मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं। प्रियंका सिंह किन्नर यूपी लेवर पर किन्नर समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रियंका ने लखनऊ में नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। कल यानी 19 दिसंबर से वह हजरतगंज से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगी।

बीजेपी ने नहीं मिला टिकट, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी प्रियंका

बीजेपी ने नहीं मिला टिकट, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी प्रियंका

बता दें, लखनऊ में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब नगर निकाय चुनाव में मेयर पद पर कोई किन्नर प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया हो। प्रियंका ने बीजेपी से टिकट की मांग की थी। बीजेपी से टिकट न मिलने पर प्रियंका ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। प्रियंका के कहा कि वह नगर निगम से जुड़े हुए सभी कर्मचारियों की समस्या का समाधान का मुद्दा लेकर जनता के बीच जाएंगी। इसमें कर्मचारियों को वेतन समय पर मिलना, शहर को साफ सुथरा बनाने पर भी उनका ध्यान होगा।

किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगी प्रियंका

किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगी प्रियंका

प्रियंका सिंह किन्नर का कहना है कि अगर वह लखनऊ की मेयर बनती हैं किन्नर समाज को भी मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगी और उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कर्मचारियों के पीएफ में हुए घोटाले की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। पीएफ का पूरा पैसा कर्मचारियों के खाते में डाला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+