कानपुर की घटना पर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को घेरा, पूछा- प्रदेश अपराधमुक्त है या भाजपा अपराधीयुक्त?

कानपुर की घटना पर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को घेरा, पूछा- प्रदेश अपराधमुक्त है या भाजपा अपराधीयुक्त?

लखनऊ, जून 03: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कानपुर की घटना को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा, 'प्रदेश अपराधमुक्त है या भाजपा अपराधीयुक्त?' दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया की जन्म दिन पार्टी में शामिल होने आए हिस्ट्रीशीटर और वॉन्टेड अपराधी मनोज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जब पुलिस हिस्ट्रीशीटर को लेकर जाने लगी तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम पर हमला कर उसे छुड़ा लिया और भगा दिया।

Recommended Video

    UP: Priyanka Gandhi का Yogi Govt पर वार- प्रदेश अपराधमुक्त या BJP अपराधीयुक्त ? | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi Vadra asked the Yogi government - is the state crime free or BJP criminalized?

    प्रदेश अपराधमुक्त है या भाजपा अपराधीयुक्त?
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के साथ प्रियंका गांधी ने लिखा, 'यूपी सरकार का दावा रहता है कि प्रदेश "अपराधमुक्त" हो चुका है, सारे अपराधी प्रदेश छोड़ चुके हैं। लेकिन, असलियत देखिए। आज कानपुर पुलिस एक बड़े अपराधी को पकड़ने पहुंची तो भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस से धक्का-मुक्की की और अपराधी को छुड़ा ले गए। प्रदेश अपराधमुक्त है या भाजपा अपराधीयुक्त?'

    क्या है पूरा मामला
    यह पूरा मामला कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। यहां उस्मानपुर के एक निजी गेस्टहाउस में भाजपा के दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था। इसी जन्मदिन की पार्टी में कानपुर का वॉन्टेड अपराधी और हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह भी पहुंचा था। जब पार्टी अपने शबाब पर थी, तभी मनोज की भनक पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही नौबस्ता थाने की पुलिस टीम भाजपा नेता के कार्यक्रम में जा पहुंची और हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    भाजपा नेताओं ने हिस्ट्रीशीटर को भगाया
    हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ लेकर जाने लगी। तभी बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया अपने सामर्थकों के साथ बाहर सड़क पर आ गए और पुलिस की जीप को चारों ओर से घेर लिया। उन्होंने पुलिस को हिस्ट्रीशीटर मनोज को छोड़ने के लिए कहा। लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी और उसे लेकर जाने लगे। जिस पर भाजपा नेता और उसके समर्थक भड़क गए और वे सभी पुलिस से भिड़ गए। धक्का मुक्की होने लगी। इसी बीच बीजेपी नेता के समर्थकों ने जीप में बैठेहिस्ट्रीशीटर को जीप से उतार कर वहां से भगा दिया।

    हिस्ट्रीशीट मनोज पर दर्ज है कई मुकदमें
    बर्रा आठ निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ बर्रा, जूही, बिठूर व नौबस्ता में हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, रंगदारी, धमकी, मारपीट और बलात्कार समेत 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं हिस्ट्रीशीटर को भगाने वाले भाजपा दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया का भी आपराधिक इतिहास है। नारायण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 308 जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+