सीतापुर में डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा, कहा- सिर्फ झूठे प्रचार हो रहे हैं

लखनऊ, 04 अगस्त: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में डॉक्टर की निर्मम हत्या को लेकर विपक्षी दल योगी सरकार पर हमलावर हैं। सपा, बसपा के बाद अब कांग्रेस ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ऐसी घटनाओं से प्रदेशवासियों के मन में भय पैदा हो रहा है।उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल और सरकार झूठे प्रचार के सिवा कुछ कर ही नहीं रही है।

Recommended Video

    Sitapur Doctor Murder Case: Priyanka Gandhi का Yogi Govt पर हमला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर की हत्या

    क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर की हत्या

    सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में लहरपुर मार्ग पर स्थित एक क्लिनिक में घुसकर एक डॉक्टर की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने डॉक्टर का पहले हाथ काटा फिर शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर ने क्‍लीनिक में घुसकर और लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे की वजह बेची गई प्रॉपर्टी का पैसा न देना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्रियंका गांधी ने कहा- सरकार झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं कर रही है

    प्रियंका गांधी ने कहा- सरकार झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं कर रही है

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में भय व्याप्त है। सरकार झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीतापुर, उप्र में एक डॉक्टर को उसके क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने उसे तलवार से काट दिया। ऐसी घटनाओं से प्रदेशवासियों के मन में भय पैदा हो रहा है। आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का इतना बुरा हाल और सरकार झूठे प्रचार के सिवा कुछ कर ही नहीं रही है।

    अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में अपराधियों के बेखौफ हौसलों को दर्शाती है घटना

    अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में अपराधियों के बेखौफ हौसलों को दर्शाती है घटना

    इससे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सु्प्रीमो मायावती भी योगी सरकार को इस मामले में घेर चुके हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट में कहा, ''सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में एक डॉक्टर की तलवार से हत्या व उनके पिता पर कातिलाना हमले की दुर्दांत घटना से प्रदेश भयभीत है। श्रद्धांजलि! घटना-स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद सरेआम ऐसी घटना घट जाना भाजपा सरकार में अपराधियों के बेखौफ हौसलों को दर्शाता है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+