छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई किशोरी के साथ पुलिस वालों ने की अभद्रता, प्रियंका ने ट्वीट कर कसा तंज

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक किशोरी थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने थाने आई थी। लेकिन पुलिसकर्मी उसके वेश-भूषा पहनावे को लेकर उस पर तंज कस रहे हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव। महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना'।

क्या है मामला

क्या है मामला

मामला कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र का है। यहां एक किशोरी के नल से पानी लेने के लिए गई थी। इस दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी युवकों ने किशोरी के भाई की पिटाई कर दी। घटना के बाद किशोरी इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप था कि वहां मौजूद हेडकांस्टेबल तारबाबू ने उनके पहनावे पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई

ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई

बता दें कि प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद एसएसपी अनंत देव तिवारी ने हेड कांस्टेबल तारबाबू को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में एक किशोरी हेड कांस्टेबल को अपनी समस्या बता रही है, लेकिन पुलिस हेड कांस्टेबल द्वारा पीड़िता के पहनावे पर सवाल उठाने को लेकर यह कार्रवाई हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+