VIDEO ट्वीट कर प्रियंका ने साधा सीएम योगी पर निशाना, कहा-ओछी राजनीति से नहीं चलेगा काम

लखनऊ। 53 दिनों से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है, जिसके चलते काम-धंधे बंद हो गए है। प्रवासी मजदूरों से सामने भी विषम हालात हैं, ऐसे में उनके पास पैसे भी नहीं बचे है। इस वजह से श्रमिक पैदल तो कुछ वाहनों के जरिए ही अपने गांवों की ओर चल पड़े है। ऐसा ही एक वीडियो यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर तंज कसा है।

Recommended Video

    Lockdown UP Migrant Workers: Priyanka Gandhi ने ट्वीट कर CM Yogi पर बोला बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka gandhi target up CM Yogi Adityanath by tweeting VIDEO

    प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट कर कसा तंज
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'यूपी के हर बॉर्डर पर बहुत मजदूर मौजूद हैं। वो धूप में पैदल चल रहे हैं, आज वो घंटों खड़े रखे जा रहे हैं। उन्हें अंदर आने नहीं दिया जा रहा। उनके पास पिछले 50 दिनों से कोई काम नहीं है। जीविका ठप पड़ी है। हम जो भी योजनाएं बना रहे हैं उनमें उनके लिए कुछ सोचा ही नहीं जा रहा। मजदूरों को घर भिजवाने के लिए कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा। ज्यादा ट्रेनें चलाइए, बसें चलाइए। हमने 1000 बसों की परमिशन मांगी है हमें सेवा करने दीजिए।

    चिट्ठी लिख 1000 बसें चलाने की मांगी अनुमति
    सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस महासचिवा प्रियंका गांधी इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र यूपी में एक हजार बसों के संचालन की अनुमति मांगी है। पत्र में प्रियंका ने लिखा, 'लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। लगातार सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद पैदल आ रहे इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।

    कांग्रेस वहन करेगी पूरा खर्चा
    प्रदेश में अब तक करीब 65 मजदूरों की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है जोकि सूबे में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या से भी अधिक है। पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाजीपुर बॉर्डर और 500 बसें नोएडा बॉर्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्चा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वहन करेगी।

    भरतपुर-अलवर से 400 बसें पहुंची यूपी बॉर्डर
    वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस कार्यालय के ट्वीट हैंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि भरतपुर और अलवर से 400 बसें उत्तर प्रदेश के बहज गोबर्धन बॉर्डर पर पहुंच चुकी हैं। बसों में यूपी आने वाले प्रवासी मजदूर यात्रा कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+