प्रियंका गांधी का रोड शो इन रास्तों से गुजरेगा, सियासी सफर की शुरुआत के लिए सजा लखनऊ

Lucknow News, लखनऊ। महागठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को चुनावी समर में उतार दिया है। 11 फरवरी से प्रियंका गांधी यूपी में अपने रोड-शो के जरिए अपनी राजनीति की शुरुआत करेंगी। प्रियंका गांधी का पहला रोड शो यूपी की राजधानी लखनऊ में होगा। इस रैली से पहले पूरा लखनऊ शहर प्रियंका के पोस्टर और बैनरों से अटा पड़ा है।

महासचिव बनने के बाद पहली बार आ रही है लखनऊ

महासचिव बनने के बाद पहली बार आ रही है लखनऊ

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार लखनऊ आ रही हैं। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। तीनों नेताओं का अमौसी एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक रोड शो का रूट भी फाइनल कर दिया गया है। उनके आगमन को लेकर यहां व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 11 फरवरी को राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ करीब 11 बजे आएंगे।

इन मुख्य चौराहों पर होगा स्वागत सत्कार

इन मुख्य चौराहों पर होगा स्वागत सत्कार

कांग्रेस महासचिव के स्वागत सत्कार के लिए मुख्य रुप से छह चौराहों पर खास इंतजाम किया गया है। जिसमें प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से अवध अस्पताल चौराहा पहुंचेंगी जहां उनकी स्वागत का इंतजाम किया गया है। इसके बाद श्रृंगारनगर चारबाग, हुसैनगंज, बापू भवन समेत छह जगहों से होते हुए रोड शो गुजरेगा जहां उनके स्वागत के शाक इंतजाम किया गया है।

लखनऊ के इन जगहों से होकर गुजरेगा रोड शो

लखनऊ के इन जगहों से होकर गुजरेगा रोड शो

प्रियंका गांधी का रोड शो 12 किमी तक होगा। एयरपोर्ट से अवध अस्पताल होते हुए चारबाग हुसैनगंज होते हुए विधानसभा बापू भवन तक प्रियंका गांधी का रोड शो गुजरेगा। बापूवभवन के बाद सीधा कांग्रेस कार्यालय में जाकर खत्म होगा।

ऑडियो क्लिप के जरिए प्रियंका ने की लोगों से जुड़ने की अपील

ऑडियो क्लिप के जरिए प्रियंका ने की लोगों से जुड़ने की अपील

30 सेकेंड के इस ऑडियो में क्लिप में प्रियंका ने लोगों को कांग्रेस से जुड़ने की अपील की है। इस ऑडियो मैसेज को 60 लाख लोगों तक पहुंचाया गया है। इस ऑडियो में प्रियंका ने कह रही हैं 'नमस्कार मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल मैं आप सबसे मिलने लखनऊ आ रही हूं और मेरे दिल में आशा है कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरूआत करेंगे। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सब भागीदार होंगे। मेरे युवा दोस्त, मेरी बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनाई देगी। आइए मेरे साथ मिलकर इस नए भविष्य, इस नई राजनीति का निर्माण करें। धन्यवाद।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+