यूपी के लिए प्रियंका का नाम लगभग तय, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपनी पैठ को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी को पार्टी ने पूर्णकालिक राजनीति में उतारने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनावी अभियान की अगुवाई करेंगी।
अखिलेश सपा का चेहरा और शिवपाल रीढ़ की हड्डी, बोले अमर सिंह

प्रियंका ने अपने 44 साल के जीवन में खुद को पूर्णकालिक राजनीति से अलग रखा लेकिन वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ प्रचार करते अक्सर देखी गयी। जिस तरह से कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है उसे देखते हुए पार्टी ने प्रियंका गांधी को भी मैदान में आखिरकार उतारने का फैसला ले लिया है।
माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में कांग्रेस इस बात की आधिकारिक घोषणा भी कर सकती है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के इंचार्ज गुलाम नबी आजाद ने भी प्रियंका गांधी का समर्थन किया था और उनके पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार की बात को कहा था।
यूपी की कानून व्यवस्था के लिए मायावती ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया
यही नहीं कांग्रेस के प्रवक्ता सत्य देव त्रिपाठी ने कहा था कि प्रियंका रायबरेली और अमेठी से बाहर निकलकर पूरे प्रदेश में पार्टी का प्रचार करेंगी। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी इस बात का सुझाव दिया था कि पार्टी को प्रियंका गांधी को आगे करना होगा। राहुल गांधी ने पहले ही इस जिम्मेदारी से इनकार कर दिया है ऐसे में प्रियंका को आगे आना चाहिए।
राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी लेने से इनकार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनपर हमला बोलते हुए कहा था कि अब राहुल में कुछ भी नहीं बचा है। यही नहीं भाजपा ने कहा कि पार्टी अब अपना आखिरी दांव भी लोकप्रियता के लिए आजमा रही है।












Click it and Unblock the Notifications