रोजगार के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, Video पोस्ट कर पूछा- कहां बांट दिए ये रोजगार?

रोजगार के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, Video पोस्ट कर पूछा- कहां बांट दिए ये रोजगार?

लखनऊ, 06 जुलाई: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं। साथ ही, कांग्रेस पार्टी बीते एक लंबे समय से यूपी में जर्जर हो चुके अपने संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गांव-गरीब, किसान-नौजवान, रोजगार, अपराध-भ्रष्टाचार और मंहगाई जैसे आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी इन दिनों खुद इन मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर हमलावर है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi का Yogi Government पर हमला, Video पोस्ट कर पूछा ये | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi criticizes Yogi Adityanath government on employment issue

    इसी कड़ी में रोजगार के मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की कोशिश की है। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट करते हुए योगी सरकार से पूछा, 'भाजपा सरकार के झूठे विज्ञापनों में तो लाखों रोजगार बांटने की बात कही जा रही है। कहां बांट दिए ये रोजगार? युवा इन झूठे प्रचारों की हकीकत बता रहे हैं। हर दिन बेरोजगार युवा विरोध प्रदर्शन के जरिए उप्र सरकार से रोजगार मांगने के लिए आते हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने की बजाय पुलिसिया धौंस दे रही है।'

    रोजगार के लिए रुला रही योगी सरकार: प्रियंका गांधी
    रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर युवाओं को रुलाने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा, 'यूपी सरकार युवाओं को रोजगार के लिए रुला रही है। युवाओं की आंखों से निकला एक-एक आंसू सैलाब बनकर इस सरकार के घमंड के चकनाचूर करेगा। ढकोसलों के इतर जब सचमुच में सामाजिक न्याय लागू करने की बात आती है, तो ये सरकार बात तक सुनने को तैयार नहीं होती। युवा इसका हिसाब लेंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+