प्रियंका गांधी ने मायावती का VIDEO ट्वीट कर कसा तंज, लिखा- इसके बाद भी कुछ बाकी है?

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का एक वीडियो ट्वीट कर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि इसके बाद भी कुछ बाकी है?। दरअसल, बसपा के सात विधायक बागी हो गए और राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ जाने का फैसला लिया है। जिस पर अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि सपा को हराने के लिए हम अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इसके लिए अगर हमें भाजपा या किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी को अपना वोट देना पड़े तो हम वो भी करेंगे।

Priyanka Gandhi criticizes Mayawatis statement supporting BJP

Recommended Video

      Mayawati ने 7 बागी विधायकों को किया Suspend, गुस्साई मायावती ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

      इतना ही नहीं, मायावती ने सपा के संपर्क में आए 7 विधायकों को निलंबित कर दिया है। मायावती ने कहा है कि इन विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी यदि वे सपा में शामिल होते हैं। इसस पहले मायावती ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए सपा से हाथ मिलाया था, लेकिन अपने परिवार (मुलायाम परिवार) की लड़ाई की वजह से वो गठबंधन का ज्यादा लाभ नहीं ले पाए। उन्होंने चुनावों के बाद से हमें जवाब देना बंद कर दिया, जिस वजह से हमने अब अकेले आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

      उन्होंने कहा कि मैं ये बताना चाहती हूं कि लोकसभा चुनाव में हुए गठबंधन के बाद से ही एससी मिश्रा कहते रहे कि बसपा-सपा ने हाथ मिलाया है, ऐसे में जून 1995 के मामले को वापस लेना चाहिए। बाद में जब लोकसभा चुनाव खत्म हो गए और हमने सपा का व्यवहार देखा तो हमें अपनी गलती का अहसास हुआ। वहीं, दूसरी मायावती के इस बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर तंज सका है। प्रियंका ने मायावती का एक वीडियो साझा करते हुए कहा लिखा- इसके बाद भी कुछ बाकी है?

      कहां से शुरू हुआ विवाद?
      दरअसल यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस बीच मायावती ने रामजी गौतम को मैदान में उतार दिया। पहले तो पांच विधायक असलम राइनी, असलम अली, मुज्तबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद और हरगोविंद भार्गव बसपा उम्मीदवार के प्रस्ताव बने। बाद में उन्होंने हलफनाम दायर कर कहा कि उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसके बाद गुरुवार को बसपा ने 7 विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

      बसपा के ये विधायक हुए बागी
      असलम राइनी (भिनगा-श्रावस्ती)
      असलम अली (ढोलाना-हापुड़)
      मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद)
      हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज)
      हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर)
      सुषमा पटेल (मुंगरा बादशाहपुर)
      वंदना सिंह (सगड़ी-आजमगढ़)

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+