वैक्सीन उत्पादन और बजट पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, पूछा सरकारी दावे का सच
वैक्सीन उत्पादन और बजट पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, पूछा सरकारी दावे का सच
लखनऊ, जून 03: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार 03 जून को ट्वीट करते हुए कोरोना वैक्सीन पर सरकारी दावे का सच भी पूछा। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहां खर्च किए?'

Recommended Video
35000 करोड़ कहां खर्च किए? प्रियंका गांधी ने पूछा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार 03 जून को ट्विटर पर लिखा, 'मई में वैक्सीन उत्पादन क्षमता: 8.5 करोड़, वैक्सीन उत्पादन: 7.94 करोड़, वैक्सीन लगी: 6.1 करोड़।
जून: सरकारी दावा 12 करोड़ वैक्सीन आएंगी कहां से? क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहां खर्च किए? अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा।'
ढुलमुल नीति ने वैक्सीन विरतण को अधर में छोड़ा: प्रियंका गांधी
इससे पहले प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज देश में प्रतिदिन औसतन 19 लाख लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। केंद्र सरकार की ढुलमुल वैक्सीन नीति ने वैक्सीन वितरण को अधर में लाकर छोड़ दिया है। भारत के लोगों ने आशा की थी कि.... - सबके लिए मुफ्त वैक्सीन की नीति बनेगी लेकिन केंद्र सरकार ने दिया क्या? - वैक्सीन केन्द्रों पर ताले - एक देश, वैक्सीन के 3 दाम - अभी तक मात्र 3.4% जनसंख्या का फुल वैक्सीनेशन - जिम्मेदारी त्याग का भार राज्यों पर डालना - दिशाहीन वैक्सीन नीति #SpeakUpForFreeUniversalVaccination'
प्रियंका गांधी ने चला रखा है 'जिम्मेदार कौन' अभियान
बता दें कि प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ 'जिम्मेदार कौन' अभियान चल रखा है। इसके अभियान के तहत वह लगभग हर रोज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सामने सवालों की झड़ी लगा दी है। बता दें, 01 जून को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications