प्रियंका गांधी ने पूछा, यूपी सरकार बताए कितना सफल रहा 'मिशन शक्ति'

लखनऊ। महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 'मिशन शक्ति' की शुरूआत की है। हालांकि, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के क्राइम ग्राम में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। तो वहीं, अब कांग्रेस महासचिवा और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार से सवाल पूछा है। प्रियंका गांधी ने पूछा, 'क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा?'

Priyanka Gandhi criticized Yogi govt and Mission Shakti

कितना सफल रहा 'मिशन शक्ति'
उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलाव को एक पोस्टर झासा किया है। जिस पर लिखा है कि, 'यूपी में पिछले 48 घंटों में महिलाओं के खिलाफ हुए भयावक अपराध' साथ ही लिखा है कि मिशन शक्ति में यूपी सरकार का दावा। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्विट करते हुए पूछा है कि, 'क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा? क्योंकि यूपी से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि यूपी महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।'

पोस्टर में किया इन घटनाओं का जिक्र
बस्ती में दुष्कर्म के बाद दलित युवती की निर्मम हत्या, कानपुर में बच्ची की निर्मम हत्या, शाहजहांपुर में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुषकर्म, रामपुर में युवती पर एसिड से अटैक, मेरठ में महिला की गला दबाकर हत्या, गोडा में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने लगाई फांसी, कन्नौज में खेत गई किशोरी से युवकों ने की छेड़छाड़, सीतापुर में बाजार गई लड़की से छेड़छाड़, गोरखपुर में 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हरदोई में महिला के साथ दुष्कर्म, फतेहपुर में 2 सगी बहनों की हत्या, रेप के बाद हत्या की आशंका, बुलंदशहर में न्याय न मिलने से आहत गैंगरेप पीड़िता ने दी जान, ललितपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, बहराइच में महिला के गर्दन पर हसिया से हमला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+