UP में गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर Priyanka Gandhi ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- वादा निकला जुमला

Priyanka Gandhi News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में गन्ने का बकाया भुगतान ने होने पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, '14 दिन में भुगतान एवं आय दुगनी का वादा जुमला निकला।' दरअसल, प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लखीमपुर खीरी के एक किसान आलोक मिश्रा का जिक्र किया है। जिनका छह लाख रुपए चीनी मिल पर गन्ना का बकाया है।

Recommended Video

      UP: किसानों के मुद्दे पर Priyanka Gandhi ने BJP पर बोला हमला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

      Priyanka Gandhi criticized BJP government for non-payment of Sugarcane dues in UP

      बीजेपी का वादा निकला जुमला: प्रियंका गांधी
      उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार (17 फरवरी) को ट्वीट करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लखीमपुर खीरी के किसान आलोक मिश्रा का 6 लाख रु. का गन्ना भुगतान बकाया है। उनको खेती, इलाज आदि के लिए 3 लाख का लोन लेना पड़ा। 10,000 करोड़ का भुगतान फंसा होने के चलते यूपी के लाखों किसानों का यही हाल है। 14 दिन में भुगतान एवं आय दुगनी का वादा जुमला निकला।'

      Priyanka Gandhi criticized BJP government for non-payment of Sugarcane dues in UP

      प्रियंका गांधी ने खमरिया गांव के आलोक कुमार का किया जिक्र
      प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी के जिस किसान का जिक्र अपने ट्वीट में किया है, उसका नाम आलोक मिश्रा है और वो खमरिया गांव का रहने वाला हैं। अलोक मिश्रा ने एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि, 'पिछले साल हमारा चीनी मिल पर छह लाख रुपए का बकाया था। मैंने खेती और दूसरे खर्चों के लिए तीन लाख रुपए का केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) से लोन लिया था जिस पर ब्याज दे रहा था।' किसान आलोक मिश्रा की मानें तो बच्चों की फीन न दे सके, घर का खर्च उधार लेकर चले तो ऐसी खेती का क्या फायदा।

      आलोक मिश्रा ने पीएम से की ये मांग
      उन्होंने बताया कि मेरे परिवार में 15 एकड़ में गन्ने की खेती होती थी, इस बार रकबा घटा दिया है। अब 4 एकड़ में केल लगाएंगे। आलोक मिश्रा ने कहना है कि, 'पिछले साल जो मेरा बकाया था उसका भुगतान खमरिया चीनी मिल ने इस वर्ष किया है जबकि हमारा 3 लाख रुपए का गन्ना इस बार मिल जा चुका है। चुनाव के दौरान मोदी जी (नरेंद्र मोदी) लखीमपुर आए थे कह कहे थे, 14 दिन में गन्ने का भुगतान करवाएंगे, हम कहते हैं 14 महीने में ही पूरा भुगतान करवा दीजिए।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+