यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, इशारों-इशारों में ही कही ये बात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का खतरा अब बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज हजार के पार नए केस सामने आ रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता रहा है। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश में हर सप्ताह शनिवार और रविवार 'मिनी लॉकडाउन' की घोषणा की, लेकिन इसका भी कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। पहले 'मिनी लॉकडाउन' (शुक्रवार की रात 10 से सोमवार की सुबह 5 बजे तक) के बाद ही सोमवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1,664 नए केस सामने आए। ऐसे में अब विपक्ष सरकार पर टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को लेकर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया है।

लॉकडाउन का बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए था या फिर...
प्रियंका गांधी ने मंगलवार को यूपी में कोरोना की स्थिति का ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''कल लॉकडाउन का बेबी पैक समाप्त हुआ और कल ही यूपी में कोरोना के 1664 नए केस आ गए। साफ है इस तरह के कदम कोरोना की रोकथाम नहीं कर पा रहे और टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर लापरवाही हो रही है। या फिर लॉकडाउन का ये बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए नहीं, किसी और चीज के लिए किया गया था।'' बता दें, प्रियंका के इस ट्वीट को विकास दुबे के एनकाउंटर से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार को ही विकास दुबे का एनकाउंटर किया था, इसके बाद ही रात से यूपी में दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया।
मर्ज़ बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की: प्रियंका गांधी
यूपी में कोरोना के बढ़ते मामले लोगों में खौफ पैदा कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से एक दिन में आने वाले मामलों में जबरदस्त तेजी आई है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक कोरोना के 1664 नए केस सामने आए। सोमवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 21 लोगों की मौत हुई, जबकि 869 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। बता दें, इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था, ''उप्र: पिछले तीन दिन में कोरोना के मामले- 10 जुलाई - 1347, 11 जुलाई - 1403 और 12 July - 1388। लॉकडाउन के वीकेंड 'बेबी पैक' का लॉजिक अब तक किसी को समझ नहीं आया। अपनी असफलता छुपाने के लिए खिलवाड़ जारी है।'' प्रियंका ने आगे लिखा था, 'मर्ज़ बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की'।
-
UP Board: 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, UPMSP ने बढ़ाई कॉपी चेकिंग की लास्ट डेट, कब आएगा रिजल्ट? -
उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications