यूरिया की समस्या पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- यूपी सरकार की सबसे बड़ी कमी है कि...
लखनऊ।
कांग्रेस की राष्ट्रीय मचासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश में किसानों को हो रही यूरिया किल्लत को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश में यूरिया की समस्या है। कालाबाजारी जोरों पर है। कई जिलों में घोटाला भी हुआ है। किसान परेशान है। लाइनों में लगने बाद भी उन्हें खेतों में डालने के लिए यूरिया नहीं मिल पा रहा है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
झूठ बोलने और धमकाने पर उतर आई है प्रदेश सरकार: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने प्रदेश में किसानों को हो रही यूरिया किल्लत को लेकर शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा, यूपी सरकार की सबसे बड़ी कमी है कि वो आमजनता की समस्या को सुलझाने की बजाय झूठ बोलने और धमकाने पर उतर आती है। प्रदेश में यूरिया की समस्या है। कालाबाजारी जोरों पर है। कई जिलों में घोटाला भी हुआ है। किसान परेशान है। लेकिन यूपी सरकार आंख मूंद बोल रही है कि सब सही है।
उप्र की कई जगहों पर यूरिया की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। जगह-जगह लाइनें लगी हैं और लेकिन अधिकतर सहकारी समितियों पर यूरिया समाप्त हो चुकी है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 19, 2020
किसान कालाबाजारी से परेशान है।
यूपी सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर यूरिया की किल्लत की समस्या का समाधान करना चाहिए। pic.twitter.com/1VdxCWiSF6
यूरिया की किल्लत के चलते परेशान हैं प्रदेश के किसान
प्रियंका गांधी ने दो दिन पहले 19 अगस्त को भी ट्वीट कर यूरिया के मुद्दे को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला था। प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि यूपी के कई स्थानों पर यूरिया के लिए किसान परेशान हैं। जगह-जगह लाइनें लगी हैं। प्रियंका ने कहा था कि अधिकतर सहकारी समितियों पर यूरिया समाप्त हो चुकी है। किसान कालाबाजारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा था कि यूपी सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर यूरिया की किल्लत दूर कर किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए।
Recommended Video

अधिक कीमत पर खाद बेचने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
उधर, बहराइच जिले मेंउर्वरक की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर यूरिया बेचे जाने की शिकायत पर गुरुवार को जिले में 29 दुकानों पर छापा गया। शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी की अगुवाई में कृषि अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान अधिक दर पर यूरिया की बिक्री मिलने पर तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है। अभिलेख अपूर्ण होने पर छह दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। सात नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications