'घटिया पीपीई किट' मामले में प्रियंका ने योगी सरकार से पूछा सवाल, क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो मेडिकल कॉलेजों में घटिया पीपीई किट की आपूर्ति की शिकायत संबंधी पत्र के लीक होने के मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को योगी सरकार से हमला किया है। प्रियंका ने कहा कि क्या इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी। दरअसल, प्रियंका ने पीपीई किट के शिकायती पत्र के लीक होने की एसटीएफ जांच के आदेश संबंधी सरकारी बयान पर सरकार को घेरा है। बता दें, प्रियंका गांधी लगातार यूपी सरकार को घेर रही हैं। र​विवार को 'आगरा मॉडल' को लेकर भी भी प्रियंका ने ट्वीट किया था।

priyanka gandhi ask question to yogi govt over substandard ppe kit supply in uttar pradesh

पीपीई किट को लेकर शिकायती पत्र हुआ था लीक

पिछले दिनों घटिया पीपीई किट की आपूर्ति को लेकर मेरठ और नोएडा के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा केके गुप्ता को पत्र लिखे थे। पत्रों में पीपीई किट के खराब होने और आकार में छोटे होने की शिकायत की गई थी। पत्र के लीक होने की जांच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सौंपी है।

प्रियंका ने पूछा- क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी

इस मामले में प्रियंका गांधी ने सोमवार को ​ट्वीट किया, ''उप्र के कई सारे मेडिकल कालेजों में खराब पीपीई किट दी गई थीं। ये तो अच्छा हुआ सही समय पर वो पकड़ में आ गईं तो वापस हो गईं और हमारे योद्धा चिकित्सकों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं हुआ।'' प्रियंका ने कहा, ''हैरानी की बात ये है कि यूपी सरकार को ये घोटाला परेशान नहीं कर रहा है, बल्कि ये परेशान कर रहा है कि खराब किट की खबर बाहर कैसे आ गई। ये तो अच्छा हुआ कि खबर बाहर आ गई वरना खराब किट का मामला पकड़ा ही नहीं जाता और ऐसे ही रफा-दफा हो जाता।'' प्रियंका ने सवाल किया कि क्या क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+