लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर बिफरा विपक्ष, जानिए क्या बोले प्रियंका, अखिलेश-जयंत?

लखनऊ, 10 फरवरी: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। इसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी पर हमला करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद मुखिया जयंत चौधरी सहित विपक्ष के तमाम नेताओं ने आशीष मिश्रा की चुनाव के बीच जमानत पर सवाल उठाए हैं। बता दें, लखीमपुर खीरी मामले में मुख्य आरोपी आशी मिश्रा के वकील सलिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ''जमानत अर्ज़ी पर बहस के दौरान हमने कहा, आशीष मिश्रा को झूठा फंसाया गया है, वे मौके पर मौजूद नहीं थे। क़ानूनी औपचारिकता पूरी होते ही 2 दिनों के भीतर वे जेल से बाहर आ सकते हैं।''

priyanka gandhi akhilesh yadav jayant chaudhary reaction on ashish mishra bail in lakhimpur case

प्रियंका ने कहा- फिर खुलकर घूमेगा वो लड़का, जिसने आपको कुचल डाला

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''आज उस लड़के (आशीष मिश्रा) को जमानत मिली है, थोड़े ही दिनों में खुलकर घूमेगा फिर से, जिसने आपको कुचल डाला।''

अखिलेश ने कहा - सरकार को सख्त सजा सुनिश्चित करनी चाहिए थी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''सरकार को सख्त सजा सुनिश्चित करनी चाहिए थी, लेकिन यह विफल रही। लखीमपुर खीरी में हुई इस घटना को दुनिया देख चुकी है। सभी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि किसानों की मौत के लिए बीजेपी जिम्मेदार थी।''

ब्राह्मण वोट हासिल करने की कोशिश: ओपी राजभर

Recommended Video

    UP Election 2022 Phase 1 Voting: कहीं EVM हुआ खराब, तो कहीं हुआ बवाल | वनइंडिया हिंदी

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे को तो जमानत मिल गई, लेकिन गाजीपुर बॉर्डर और लखीमपुर में मरने वाले किसानों को न्याय नहीं मिला है। राजभर ने गंभीर आरोप आरोप लगाते हुए कहा कि जहां कहीं भी भाजपा का निजी हित है, उस व्यक्ति को जमानत मिल जाती है और जब उनका हित पूरा नहीं होता है तो कोई जमानत नहीं होती। राजभर ने कहा कि आशीष मिश्रा को सिर्फ इसलिए जमानत दी गई क्योंकि वह एक मंत्री के बेटे हैं। भाजपा जानती है कि वह चुनाव हार रही है। वे समुदाय को यह संदेश देने के लिए जमानत हासिल करके ब्राह्मण वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह जमानत उनके प्रयासों का परिणाम है।

    चार किसानों को रौंदा, चार महीनों में जमानत: जयंत चौधरी

    राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आशीष मिश्रा की जमानत को लेकर तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ''क्या व्यवस्था है!! चार किसानों को रौंदा, चार महीनों में ज़मानत।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+