उत्‍तर प्रदेश में खुले प्राइमरी स्‍कूल, फूल-गुब्‍बारों से सजाया गया, त‍िलक लगाकर क‍िया गया बच्‍चों का स्‍वागत

लखनऊ। कोरोना महामारी की वजह से प‍िछले करीब सालभर से बंद उत्‍तर प्रदेश के प्राइमरी स्‍कूल (कक्षा एक से पांच तक) आज से खुल गए हैं। इस मौके पर सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को फूल और गुब्बारों से सजाया गया है। कहीं त‍ि‍लक लगाकर तो कहीं पुष्‍प वर्षा कर बच्‍चों का स्‍वागत क‍िया गया। सरकार द्वारा न‍िर्देश दिया गया है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। बता दें, इससे पहले कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुले थे और उससे पहले कक्षा 9 से 12 के स्कूल खोले गए थे।

Primary schools reopen in Uttar Pradesh

Recommended Video

    Uttar Pradesh School Open: आज से खुले प्राइमरी स्कूल, देखें कैसा रहा पहला दिन | वनइंडिया हिंदी

    एक साल से बंद पड़े स्‍कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला गया

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 13 मार्च 2020 से ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब करीब एक साल बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला गया है। पहले कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले गए थे, फिर कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुले। अब प्राइमरी स्कूलों को खोला गया है। इसमें एक से पांच तक की कक्षाएं शुरू की गई हैं। इस मौके पर सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को फूल और गुब्बारों से सजाया गया है।

    100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा, 13 मार्च को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह

    स्कूल खुलने पर 100 दिन का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अलावा 13 मार्च को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह मनाया जाएगा। इसके तहत हर ब्लॉक में संगोष्ठी का आयोजन क‍िया जाएगा। संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों आदि को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाएगा। समारोह में सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अभिभावकों व कुछ विद्यार्थियों को भी आमंत्र‍ित क‍िया जाएगा। संगोष्‍ठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी का वीडियो संदेश भी सुनाया जाएगा। इसके अलाव गायन-नाटिका, क्विज कार्यक्रम होंगे। कायाकल्प में अच्छे काम करने वाले प्रधानाध्यापकों का सम्मान भी होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+