अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लखनऊ के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

रविवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद थीं। राष्ट्रपति कोविंद ने हनुमान गढ़ी और निर्माणाधीन राम-मंदिर में पूजा-अर्चना की।

लखनऊ, 29 अगस्त। रविवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद थीं। राष्ट्रपति कोविंद ने हनुमान गढ़ी और निर्माणाधीन राम-मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद कोविंद ने कहा कि भगवान राम के बिना अयोध्या कुछ भी नहीं है। राष्ट्रपति ने वहां रामायण सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा, 'राम के बिना अयोध्या नहीं है। अयोध्या वहीं है जहां राम हैं। भगवान राम इस नगरी में स्थायी रूप से निवास करते हैं और इसलिए सही मायने में यह स्थान अयोध्या है।'

Ram Nath Kovind

बता दें कि साल 2019 में अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद उनका राम जन्मभूमि निर्माण स्थल का दौरा करने का भी कार्यक्रम था। इस मौके पर कोविंद ने कहा कि अयोध्या का शाब्दिक अर्थ है जिसके साथ युद्ध करना असंभव हो। उन्होंने कहा रघुवंशी राजाओं रघु, दिलीप, अज, दशरथ और राम के साहस और शक्ति के कारण उनकी राजधानी को अजेय माना जाता था। इसलिए इस शहर का नाम 'अयोध्या' हमेशा प्रासंगिक रहेगा।

यह भी पढ़ें: जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर लखनऊ में गिरफ्तार, जानिए क्यों ?

Recommended Video

    President Ramnath Kovind in Ayodhya: राष्ट्रपति बोले- 'राम के बिना अयोध्या नहीं है' | वनइंडिया हिंदी

    आदिवासियों के प्रति भगवान राम के प्रेम पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, 'अपने वनवास के दिनों में, भगवान राम ने युद्ध लड़ने के लिए अयोध्या और मिथिला की सेनाओं को नहीं बुलाया। उन्होंने कोल, भील, वानर को इकट्ठा किया और अपनी सेना बनाई। अपने अभियान में उन्होंने 'जटायु (गिद्ध)' को शामिल किया। उन्होंने आदिवासियों के साथ प्यार और दोस्ती को मजबूत किया।' इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा रामायण सम्मेलन के डाक कवर का भी अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, और केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन विक्रम जरदोश भी इस मौके पर उपस्थित रहे। राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति कोविंद पत्नी संग विशेष ट्रेन से लखनऊ के लिए रावाना हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+