यूपी के प्रतापगढ़ के होटल में लगी आग, 10 झुलस के मरे 13 गंभीर
प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ के होटल गोयल रेजीडेंसी में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गयी है। होटल में यह भीषण आग आज सुबह चार बजे लगी थी, इस दर्दनाक हादसें में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि होटल में यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। इस होटल में कुल 11 लोग ठहरे हुए थे, लेकिन आग लगने के बाद धुंये से 10 लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी। वहीं घायलों को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जिन 13 लोगों को भर्ती कराया गया है उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कई लोगों को इलाहाबाद भी रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications