MBA Chai Wala : प्रफुल्ल बिलोर ने CM योगी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात ?
लखनऊ, 21 जून: एमबीए चाय वाला के नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिलोर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में सीएम आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार में बातचीत हुई। Oneindia Hindi से बातचीत में प्रफुल्ल ने बताया कि सीएम योगी से मुलाकात के दौरान भारत की इकोनॉमी, युवा पीढ़ी का रुझान देश और खुद के विकास को लेकर कैसे परिवर्तित हो, इसपर बात हुई। इसके अलावा उन्होंने अपने विजन "हर हर स्टार्टअप, घर घर स्टार्टअप" को लेकर भी सीएम योगी को जानकारी दी।
Recommended Video

'देश का बदलाव बातों से ज़्यादा, सरकार के कामों से होता है'
प्रफुल्ल बिलोर ने बताया कि वह रविवार 19 जून को सीएम योगी से लखनऊ में सीएम आवास पर मिले थे। सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''निपुण, कर्मठ एवं विशाल व्यक्तिव के धनी श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात हुई, जिस मुलाकात में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार में बात चीत हुई। सरकार के माध्यम से अभिज्ञ की गई बातों को सब ज़्यादा महत्व देते हैं और स्वीकारते भी हैं। देश का बदलाव बातों से ज़्यादा,सरकार के कामों, नीतियों, नियमों और आदेशों से होता है। सरकारी और संविधानिक तरीके को अपनाए बिना आगे बढ़ पाना मुश्किल है। मुख्यमंत्री जी से मिलने का मुख्य तात्पर्य था कि हम उनके माध्यम से कुछ बातें आप सबसे साझा कर सकें।''

भारत की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन पर कैसे पहुंचाया जाए, इस पर हुई बात
प्रफुल्ल बिलोर ने बताया कि सीएम योगी ने बातचीत के दौरान भारत की इकोनॉमी को कैसे 5 ट्रिलियन पर पहुंचाया जाए और वर्तमान स्तिथि में इसकी ओर क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस विषय पर विस्तार में बात की। इसके अलावा जिस तरह देश के युवा भारत में बदलाव ला रहे हैं और कैसे युवा पीढ़ी का रुझान देश के विकास एवं खुद के विकास की ओर परिवर्तित हो रहा है, इस बात पर चर्चा हुई।

बेटियों को आत्मनिर्भरता, स्वसुरक्षा की ओर सही मार्गदर्शन देने पर हुई बात
प्रफुल्ल ने बताया कि सीएम से महिला सशक्तिकरण और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान को और कार्यात्मक बनाने को लेकर और देश की बेटियों को आत्मनिर्भरता और स्वसुरक्षा की ओर सही मार्गदर्शन देने की बात हुई। उन्होंने सीएम योगी ने कहा कि देश की 125 करोड़ आबादी के पास खुद का पहचान पत्र तो है, लेकिन खुद की पहचान नहीं। इसको बदलने के लिए देश के युवाओं को आत्मनिर्भरता और व्यापार के विशाल स्कोप के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक व्यवसाय की किस तरह से शुरुआत करें और कैसे उसे सफल बनाएं, इसकी शिक्षा देना बहुत जरूरी है।

'हर हर स्टार्टअप, घर घर स्टार्टअप' विजन के बारे में बताया
प्रफुल्ल ने सीएम योगी को अपने विजन "हर हर स्टार्टअप, घर घर स्टार्टअप" के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि इस विजन का लक्ष्य है की भारत के हर घर से एक स्टार्टअप की शरुआत हो और हर घर से एक इंटरप्रेन्योर पैदा हो। उन्होंने कहा कि देश के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य जिसकी जनसंख्या 25 करोड़ है। अगर यह सब लागू करके इस विशाल आबादी वाले राज्य में सकारात्मक बदलाव आते हैं, तो हम यही मॉडल पूरे भारत में फैला कर पूरे विश्व में अपनी एक अनोखी पहचान स्थापित कर सकते हैं। पूरे देश के युवाओं में विचारों की क्रांति होगी, जोश होगा, अपने देश की विश्व स्तर पर एक अटूट छाप छोड़ने का जज़्बा होगा।
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications