बिजली महोत्सव : सीएम योगी ने किया 2723 करोड़ लागत की बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन में बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के समापन पर 2723.20 करोड़ की लागत से 400 केवी, 220 केवी, 132 केवी व 33 केवी क्षमता के 17 ट्रांसमिशन एवं वितरण उपकेंद्रों का लोकार्पण और शिल

लखनऊ,31जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन में बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस के समापन पर 2723.20 करोड़ की लागत से 400 केवी, 220 केवी, 132 केवी व 33 केवी क्षमता के 17 ट्रांसमिशन एवं वितरण उपकेंद्रों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।इस दौरान ऊर्जा मंत्री भी मौजूद रहे।

cm

बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा उत्तर प्रदेश
उन्होंने कहा कि सरकार ने आगामी पांच वर्ष में प्रदेश को बिजली उत्पादन की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई है। अगले पांच साल में प्रदेश के हर घर को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

गांव व घर-घर पहुंच रही बिजली
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 2017 तक 1 लाख 21 हजार गांवों व मजरों तक कभी बिजली नहीं पहुंची थी। आज गांव-गांव और घर-घर बिजली पहुंची है। सौभाग्य योजना के माध्यम से 1.43 करोड़ परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन देते हुए हर घर बिजली से रोशन करने का काम किया है। अब सभी जिला मुख्यालयों पर 23-24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 20-22 घंटे और गांवों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

हर गांव वीआईपी है
सीएम ने कहा कि मेरे लिए सभी गांव व जिले एक समान हैं,सभी वीआईपी हैं।2017 से पहले सिर्फ चार जिलों में बिजली आती थी। बाकी 71 जिले अंधेरे में डूबे रहते थे।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग और पॉवर कार्पोरेशन के सामने बिलिंग और राजस्व वसूली क्षमता को बढ़ाना बड़ी चुनौती है। इस दौरान उन्होंने 17 ट्रांसमिशन व वितरण उपकेंद्रों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 220 केवी उपकेंद्र निरपुड़ा बागपत, 132 केवी उपकेंद्र मीरगंज बरेली, 220 केवी उपकेंद्र अजीजपुर शाहजहांपुर, 132 केवी उपकेंद्र बिलोचपुरा बागपत, 132 केवी उपकेंद्र मांधाता प्रतापगढ़, 400 केवी उपकेंद्र भौखरी, बस्ती, 220 केवी उपकेंद्र बबीना झांसी, 220 केवी उपकेंद्र मलवां फतेहपुर, 220 केवी उपकेंद्र अयोध्या, 400 केवी उपकेंद्र रसड़ा बलिया, 220 केवी उपकेंद्र दुल्हीपार संतकबीरनगर तथा 33/11 केवी उपकेन्द्र कैलहा चित्रकूट शामिल हैं। इसके अलावा जिन उपकेंद्रों का शिलान्यास किया गया है उनमें 132 केवी उपकेंद्र शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर तथा गौतमबुद्धनगर के 220 केवी उपकेंद्र जलपुरा, 220 केवी उपकेंद्र नॉलेज पार्क-5, 132 केवी उपकेंद्र ईकोटेक-8 तथा 132 केवी उपकेंद्र ईकोटेक-10 शामिल हैं।

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले छह दिन से ऊर्जा महोत्सव मनाया जा रहा है। आज महोत्सव के समापन का दिन है। विकास में ऊर्जा बड़ा कारक रही है। देश में पानी, बिजली और सड़क राजनीतिक मुद्दा बनता है। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए ऊर्जा का विकास, बिजली की निर्बाध आपूर्ति आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+