Poster War: 'मोदी-शाह कड़वा घूंट, प्रियंका और राहुुल गांधी नई उम्मीद'
Lucknow news, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ में रोड शो करेंगी। प्रियंका दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुंचेंगी। कांग्रेस की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी के तहत शहर के अलग-अलग जगहों को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। हजरतगंज चौराहे पर भी एक पोस्टर लगाया गया है। ये पोस्टर अन्य पोस्टरों से अलग है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा गया है।

दवा की कड़वी घूंट
पोस्टर में 'दवा की कड़वी घूंट' लिखकर पीएम मोदी पर निशाना साधा गया है। दरअसल, नोटबंदी के समय पीएम ने अपने इस फैसले को दवा की कड़वी घूंट बताया था। साथ में तुलसी दास की कविता की पंक्ति भी लिखी हुई है।

प्रियंका और राहुल नई उम्मीद
ये पोस्टर हजरतगंज चौराहे पर लगाया गया है जिसे कांग्रेस नेता प्रभाकर पांडेय की तरफ से लगाया गया है। इस पोस्टर में तुलसीदास की कविता की पंक्ति भी लिखी है, जिसके माध्यम से ये दर्शाने की कोशिश की गई है कि अब लोग नरेंद्र मोदी और अमित शाह से ऊब चुके हैं और उनको नई उम्मीद प्रिंयका और राहुल गांधी में दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications