दिन दहाड़े लूट ले गये पोस्ट ऑफिस, सोता रहा सुरक्षा गार्ड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुरक्षा और कानून व्यवस्था का आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां दिन दहाड़े पोस्ट ऑफिस में लूट हो जाती है और किसी को कानो-कान खबर नहीं लगती है।

लखनऊ के गाजीपुर इलाके में हर रोज आपराधिक घटानायें बढ़ती जा रही है। लेकिन इस बार इंदिरानगर स्थित पोस्ट ऑफिस पर लुटेरो ने दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया। लुटेरों ने पोस्ट ऑफिस का तरवाजा तोड़कर कैश काउंटर से लाखों रुपए उड़ा ले गये।
इंदिरानगर के डी ब्लाॉक स्थित पोस्ट ऑफिस में उस समय यह घटना हुई जब सुबह चौकीदार आराम से सो रहा था। लेकिन इस सारी घटना के वक्त चौकीदार को किसी बात की भनक नहीं लगी। वहीं जब चौकीदार की नींद खुली तो उसने इस बात की जानकारी पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस को इस बाबत जानकारी दी।
लुटेरों ने दो लाख 24,440 रुपए की नकदी से हाथ साफ किया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications