लखनऊ में इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से झगड़े के बाद खुद को कमरे में किया था बंद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद लिया था। दो दिन बाद जब पत्नी ने खिड़की से झांका तो अंदर पति की लाश लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

police inspector hangs himself after fight with wife in lucknow

मामला पारा के आदर्श विहार का है। जौनपुर के रहने वाले इंस्पेक्टर बृजेश कुमार प्रचेता (42) इमरजेंसी हेल्पलाइन यूपी '112' में तैनात थे। वह पत्नी माया देवी और बेटी प्रिया व बेटा वैभव के साथ रहते थे।

बीते रविवार को घर पर देर से लौटने पर बृजेश का उनकी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बृजेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। दो दिन तक जब बृजेश ने कमरा नहीं खोला तो माया ने मंगलवार शाम खिड़की से झांककर देखा। अंदर बृजेश का फंदे पर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+