10 साल की मासूम बच्ची की आबरू पर सिपाही ने ही बोला हमला
लखनऊ। पुलिस यूं तो लोगो की सुरक्षा के लिए होती है लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस की घिनौनी हरकत सामने आने के बाद पुलिस की साख तार-तार हो गयी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत कोतवाली के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ सिपाही के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिवार वालों का आरोप है कि सिपाही ने बच्ची को जबरन कमरे में बंद करके दुष्कर्म करने के प्रयास किया।
मामला सामने आने के बाद लोगों ने हपुलिस स्टेशन पर हंगामा करना शुरु कर दिया लेकिन पुलिस बजाए रिपोर्ट दर्ज करने के पीड़ित पक्ष को वहां से भगा दिया।
आरोप है कि सिपाही ने अपने घर के पड़ोस में रहने वाली बच्ची को जबरन गली से घसीटकर अपने कमरे में बंद कर लिया और दस वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
लेकिन जब बच्ची ने शोर मचाना शुरु किया तो सिपाही ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देने लगा। तभी मौके पर लोग जमा हो गये और मामले की जानकारी कोतवाली को दी।
कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने इस मामले की जानकारी होने से साफ इनकार करते हुए कहा कि अगर ऐसा मामला सामने आता है तो वह उचित कार्यवाही करेंगे।
वहीं सिपाही का आरोप है कि बच्ची उसके कमरे से मोबाइल चोरी करके भाग रही थी तभी उसने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बात पर बच्ची ने उनपर झूठे आरोप लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications