मऊ मदरसे का जहरीला खाना खाने से एक बच्चे की मौत, 13 से ज्यादा भर्ती

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में मिड डे मील का खाना खाने से 80 से ज्यादा बच्चों के बीमार होने के बाद अब मऊ के छतरपुरा मदरसे में खाना खाने से एक बच्ची की मौत हो गयी है जबकि 13 बच्चे बीमार पड़ गये हैं।

मऊ के छतरपुरा स्थित जामिया अशरिया दारुल हदीस में खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी-दस्त आने लगे। जिसके बाद तकरबीन 15 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गयी है।

जिस बच्चे की मौत हुई है उसकी मौत की वजह डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग बताया है। मऊ के इस छात्रावास में तकरीबन ढाई सौ बच्चे हॉस्टल में रहते हैं। जिन्हें मेस में मंगलवार रात को दाल चावल परोसा गया था। जिसे खाने के बाद बच्चों की हालत खराब हो गयी थी।

वहीं इस पूरे मामले में मदरसा प्रबंधन का कहना है कि हमने कोई लापरवाही नहीं बरती है। बच्चों की तबियत खराब होने की सूचना मिलते ही तुरंत कार्यवाही की गयी और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+