22 जनवरी को वाराणसी में प्रधानमंत्री बनायेंगे विश्व कीर्तिमान
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकलांग लोग जिन्हें हाल ही में उन्होंने दिव्यांग की संज्ञा दी थी के लिए विश्व किर्तीमान बनाने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को ट्राइकिल साइकिल बांटने का विश्व किर्तीमान बनायेंगे। पीएम एक साथ 7766 लोगों को वाराणशी मे एक साथी ट्राइ साइकिल सहित, सुनने की मशीन, लैपटॉप, और स्मार्ट फोन बाटेंगे।
PICS: पैरों से चाय पीती महिला को देख हैरान रह जायेंगे

वाराणसी के डीएलडब्ल्यू मैदान पर पीएम के इस मेगा कार्यक्रम की तैयारियां शुरु हो गयी है। हजारों ट्राई साइकिल सहित कई उपकरण यहां पहले से ही पहुंचने लगे हैं। जानकारी के अनुसार यहां 140 ट्रक ट्राई साईकिल पहुंचनी है जिसमें से पहली खेप यहां पहुंच चुकी है। इसके साथ ही पीएम की सुरक्षा के लिए अगले हफ्ते यहां एसपीजी की टीम भी पहुंच जायेगी साथ ही सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेगी।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को काफी बड़े दर्जे का बनाने की तैयारी में सभी आला अधिकारी जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए भी अधिकारी पूरी कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी तकरीबन 7 करोड़ रुपए से अधिक के उपकरण विकलांगो को इस मौके पर वितरित करेंगे। ये उपकरण सामाजिक संस्थाओं की मदद से विकलांगों को बाटें जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications