यूपी जिला पंचायत चुनाव: PM मोदी ने दी जीत की बधाई, सीएम योगी को दिया श्रेय
यूपी में हुए जिला पंचायत चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी और उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई दी है।
लखनऊ, 3 जुलाई। यूपी में हुए जिला पंचायत चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी और उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।'

Recommended Video
बता दें कि यूपी जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने 75 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि ये जीत इसलिए भी ज्यादा मायने रखती है क्योंकि प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और पंचायत चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन इन चुनावों पर भी प्रभाव डालेगा।
सीएम योगी ने दी विजयी उम्मीदवारों को बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत चुनावों में जीत के लिए सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये पीएम मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ये जीत यूपी सुशासन के प्रति जनता के भरोसे को दिखाती है।
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की रेड, दिल्ली-यूपी में 6 जगह छापेमारी
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए विजयी सभी प्रत्याशियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। आप सबकी यह जीत भारत की पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी. आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।'
अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है. यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है. सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई!'
यूपी में क्या रहा जिला पंचायत चुनाव परिणाम
भाजपा के अलावा अगर अन्य पार्टियों की स्थितियों की बात करें तो इन चुनावों में सपा को केवल 5 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, लोक दल और जनसत्ता दल ने एक-एक पर जीत हासिल की है, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।












Click it and Unblock the Notifications