बहराइच में पीएम मोदी ने मोबाइल फोन से किया जनसभा को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच में रैली को मोबाइल फोन के जरिए किया संबोधित, नोटबंदी पर विरोध कर रही पार्टियों पर बोला हमला।
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली मौसम की भेंट चढ़ गई। खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री ने यहां जनसभा को मोबाइल फोन पर संबोधित किया।

टुकड़े- टुकड़े हो जाएगा पाकिस्तान- राजनाथ सिंह
गुंडागर्दी को संरक्षण दे रही सरकार
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि पहली बार भ्रष्टाचार के खिलाफ हम जो लड़ाई लड़ रहे हैं उसमें सपा और बसपा हमारे साथ नहीं हैं और हमारे फैसले का विरोध कर रही हैं। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग गुंडागर्दी से परेशान हैं, खबरें हैं कि सत्ता पक्ष के लोग भी इस गुंडागर्दी को संरक्षण देते हैं।
हम आपके सपनों को पूरा करेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा आपके सपनों को पूरा करने में आपका पूरा साथ देगी। संसद में विपक्ष के हंगामे पर भी पीएम ने हमलाा बोला, उन्होंने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।
यूपी में 5 रैलियों को संबोधित किया
आपको बता दें कि अगले साल के शुरुआत में यूपी में चुनाव होने हैं, इसके मद्देनजर पीएम की आज पांचवी रैली थी, इससे पहले पीएम ने 14 नवंबर को गाजीपुर, 20 नवंबर को कुशीनगर, 27 नवंबर को मुरादाबाद और 3 दिसंबर को परिवर्तन रैली को संबोधित कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की 19 दिसंबर को भी कानपुर की रैली को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी यहां अपनी लकी कुर्सी पर भी बैंठेंगे।
पीएम की सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम
पीएम मोदी की बहराइच की रैली से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, नेपाल सीमा के करीब होने के चलते सुरक्षा इंतजाम को काफी कड़े किए गए थे। पीएम की रैली के लिए 4500 जवानों को तैनात किया गया था। जिसमें अर्धसैनिक बल, पीएसी और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications