घने कोहरे में हवाई जहाज में उड़ना चाहते थे ये लखनऊ वाले

उड़ाने रद्द किये जाने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि भले ही एक-दो घंटा देर से सही लेकिन हमें यात्रा करनी है, जबकि एयरपोर्ट मैनेजमेंट का कहना था कि हम किसी की भी जिंदगी से खेल नहीं सकते। खैर यह तो उड़ान भरने की बात रही। हंगामे का दूसरा कारण था एयरपोर्ट पर खाने-पीने की उचित व्यवस्था का नहीं होना।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह का नजारा कुछ ऐसा था कि 11 उड़ानों को रद्द करने की सूचना मिलते ही जोर-जोर से आवाजें आने लगीं। इन यात्रियों की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआइएसएफ) के जवानों से झड़प भी हुई। हवाईअड्डा के गेट संख्या एक, दो और तीन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यह हंगामा दोपहर तक जारी रहा।
यात्रियों का आरोप है कि हवाइअड्डे पर स्थानीय प्रशासन की ओर से किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। खाने पीने की चीजों के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उड़ान रद्द होने के बारे में लखनऊ हवाईअड्डा के निदेशक एस. सी. होता ने बताया कि सोमवार को कोई भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान लखनऊ नहीं आएगी जबकि अन्य 11 उड़नों को कोहरे के कारण रद्द किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications