यूपी पंचायत चुनाव 2021: इन 13 ग्राम पंचायतों में नहीं होगा ग्राम प्रधान पद का चुनाव, सामने आई ये वजह

यूपी पंचायत चुनाव 2021: इन 13 ग्राम पंचायतों में नहीं होगा ग्राम प्रधान पद का चुनाव, सामने आई ये वजह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शुक्रवार (26 मार्च) को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव यूपी में चार चरणों में पूर्ण होंगे। पंचायत चुनाव के ऐलान के साथ ही यूपी में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। 19 अप्रैल को दूसरे, 26 को तीसरे और 29 अप्रैल को चौथे चरण के लिए मतदान होगा। वहीं, 2 मई को पंचायत चुनाव का परिणाम आएगा। हालांकि, यूपी में 13 ऐसी भी ग्राम पंचायतें है जहां अभी ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव नहीं हो सकेंगे।

Panchayat elections will not be held in 13 gram panchayats of these districts

बता दें कि बहराइच जिले की कपूरपुर ग्राम पंचायत, सीतापुर जिले की भटपुरवा, राही पेड़हिया व कैमहरा रघुबर दयाल ग्राम पंचायत और गोंडा जिले की सारावां, खानपुर, रामपुर खरहटा, परसिया, साहिबापुर, बल्लीपुर, मोहनपुर, जलालपुर, बहादुरा ग्राम पंचायत में चुनाव नहीं हो पाएंगे। दरअसल, इन 13 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अभी पूरा न होने की वजह से इन पंचायतों में चुनाव नहीं हो सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 13 ग्राम पंचायकों का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही यहां चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे।

Recommended Video

    UP Panchayat Chunav 2021: 4 चरणों में होगी Voting, EC ने क‍िया Dates का ऐलान, | वनइंडिया हिंदी

    पहल चरण में 15 अप्रैल को सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, बरेली, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही में वोट‍िंग होगी।

    दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में मतदान होगा।

    तीसरे चरण में 26 अप्रैल को शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया में मतदान होगा।

    चौथे चरण में 29 अप्रैल को बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, और मऊ में मतदान होंगे।

    3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया
    3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया। इसके बाद 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 7 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन आयोग द्वारा प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटन किया जाएगा। दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा। तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन होगा और चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन हो सकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+