कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह भी हुई भाजपा में शामिल
यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के चुनावी अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह शमिवार को भाजपा में शामिल हो गईं।
लखनऊ, 12 फरवरी। यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के चुनावी अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कैंपेन की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह शमिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। इससे पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। दोंनों ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर टिकट बांटने में धांधली करने के आरोप लगाए थे.

आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मामलों में आलाकमान की नगण्य भागीदारी के कारण वंदना सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा, 'पार्टी केवल उन्हें अवसर दे रही हैं जो हाल फिलहाल में पार्टी में शामिल हुए हैं। मैं कांग्रेस के लिए पिछले 6 सालों से काम कर रही हूं। मैं पार्टी की महिला इकाई की उपाध्यक्ष थी। लेकिन हमें प्रियंका गांधी से बात करने का एक मौका नहीं मिला। हम पार्टी में अपने लिए बोल ही नहीं सकते।'
यह भी पढ़ें: जब उस सीन के लिए कियारा ने पार कर दी थी हद, गूगल पर ढूंढा था कैसे यूज करते हैं वाइब्रेटर
इससे पहले कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के टिकटों के बंटवारे में धांधली की गई थी। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने अपने कैंपने के लिए मेरा चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल किया, लेकिन जब टिकट देने की बारी आई तो उसे किसी और को दे दिया गया। यह सब पहले से तय था।'
बता दें कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से इससे पहले कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 40% महिला उम्मीदवारों को टिकट देगी यानि की कुल उम्मीदवारों में से 160 उम्मीदवार महिलाएं होगीं।












Click it and Unblock the Notifications