UP News: बारिश की वजह से लखनऊ में 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बारिश को देखते हुए लखनऊ के 12वीं तक के समस्त स्कूलों को सोमवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
Havy Rain in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों से लगातार रुक रुककर बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से ही गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

लखनऊ के जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी तथा लखनऊ में बिगत कुछ घंटों से खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में 12वीं तक के स्कूलों को सोमवार को बंद रखने का आदेश निर्गत किया जा रहा है।
Recommended Video
दरअसल यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 12 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है. इस बीच, गर्म सप्ताह के बाद बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी है। लेकिन बारिश की वजह से लखनऊ के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आज मौसम का हाल
चक्रवाती परिसंचरण स्थिति के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इटावा, औरैया, गोंडा, कन्नौज, अयोध्या और बस्ती में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। साथ ही, लगभग 35 जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
लखनऊ और बुन्देलखंड के आसपास के इलाकों में बारिश जारी रहेगी। हवा की गति 20 से 25 किमी प्रति घंटे के बीच रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications