एक बार फिर से मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली का सपना संजोया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2012 में जब सपा की बंपर जीत हुई थी तो साप ने 2012 के बाद 2014 अभियान का नारा दिया था और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम छेड़ी थी।

2014 में जिस तरह से समाजवादी पार्टी औंधे मुंह गिरी उसके बाद सपा की उम्मीदें अर्श से फर्श पर आ गयी थी। लेकिन जिस तरह से बिहार चुनावों में देश की राजनीति ने करवट ली है उसके बाद एक बार फिर से मुलायम सिंह की उम्मीदें जाग गयी हैं।
मुलायम सिंह ने एक बार फिर प्रदेश की महिलाओं से सपा को एक बार फिर से भारी बहुमत से जिताकर प्रदेश की कमान सौंपने की अपील की है। यही नहीं मुलायम ने कहा कि 2017 में सपा को प्रदेश में जिताने के बाद दिल्ली में एक बार फिर से सपा का परचम फहराने के लिए लोग आगे आये।
समाजवादी पार्टी की समाजवादी महिला सभा की बैठक को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि 2012 में भी महिलाओं का विशेष योगदान था। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से 2017 में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।












Click it and Unblock the Notifications