शादी की पहली ही रात खुला पत्नी का सच, पति ने दिया तलाक
लखनऊ। विवाह की पहली ही रात पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने के बाद पति ने तलाक दे दिया। मामला यूपी के मेरठ का हैं जहा नवविवाहिता को अपना मोबाइल और लैपटॉप खुला छोड़ना महंगा पड़ गया।
मुरादाबाद की रहने वाली एक युवती का विवाह मेरठ के एक युवक से 1 मई 2015 को हुआ। लेकिन जब दोनों विवाह के बाद पहली रात को मिले तो पति ने पत्नी के मोबाइल में कई आपत्तिजनक तस्वीरें देखी।
पति के मुताबिक पत्नी के मोबाइल और लैपटॉप में उसके प्रेमी के साथ विवाह की तस्वीरों सहित शारीरिक संबंध बनाते हुए तस्वीरें थी। जिसपर उसने आपत्ति जतायी और महिला को तलाक देने का फैसला ले लिया।
लेकिन विवाहित ने पति और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति कुछ लोगों के साथ ससुराल आया और परिवार वालों के साथ मारपीट की।
नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके घर वालों शादी में 40 लाख रुपए खर्च किये लेकिन वर पक्ष उनसे 20 लाख और रुपयों की मांग करने लगे। जिससे इनकार करने के चलते इस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं।
वहीं पीड़ित पति का कहना है कि उसके बात सभी साक्ष्य मौजूद हैं। जिसके बारे में उन्होंने वधू के घरवालों को भी बताया था और हमारे बीच इस बात को लेकर सहमति बन गयी थी कि हम तलाक लेंगे। लेकिन वधू पक्ष ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications