लखनऊ में खुले में शौचालय करने पर 500 रुपए जुर्माना

लखनऊ। लखनऊ में जिस तरह से पब्लिक शौचालयों की बुरा हाल है उसका अंदाजा यहां के लोग लगा सकते हैं। लेकिन पब्लिक शौचालयों की स्थिति से इतर अब लखनऊ में सार्वजनिक जगह पर शौचालय करने पर आपको जुर्माना देना पड़ेगा।

अब खुले में शौच करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर होगी साझा

Now one will have to pay 500 rupees fine in Lucknow to pee in Public

लखनऊ नगर निगम ने यह आदेश जारी किया है कि अब अगर कोई खुले में शौचालय करता है तो उसे 500 रुपए का जुर्माना देना होगा। यह नियम उन लोगों पर भी लागू होगा जो खुले में पेशाब या शौंच करते हैं। शहर के मेयर डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि यह नियम शहर को साफ करने के लिए बनाया गया है।

शर्मा का कहना है कि किसी भी सभ्य समाज में खुले में शौच करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पब्लिक शौचालयों की साफ-सुथरा रखने के लिए कदम उठायेंगे। वहीं सड़क पर या खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर भी नगर निगम जुर्माना लगायेगी। ऐसे में अगर खुले में कोई कूड़ा फेंकता है या उसे जलाता है उसपर भी 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+