UP में अब शादी समारोहों के लिए नहीं लेनी होगी पुलिस-प्रशासन की अनुमति, बैंड और डीजे रोकने वालों पर होगा एक्शन
लखनऊ। शादी समारोहों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए दिशा-निर्देश जारी किए है। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अब शादी समारोहों के लिए पुलिस और प्रशासन से अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। इतना ही नहीं, सीएम ने कहा, 'बैंड बजाने, डीजे बजाने से रोकने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्यवाही होगी।' साथ ही कहा कि प्रदेश में कहीं से भी पुलिस दुर्व्यवहार की शिकायत आई तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने शादी समारोहों के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। जिसके तहत शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या तय कर दी गई थी। साथ ही डीजे और बैंड पर भी रोक लगा दी गई थी। नए नियम के मुताबिक, घर में शादी के लिए जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं लेनी होगी, लेकिन संबंधित थाने में शादी समारोह की जानकारी देनी होगी। तो वहीं, अब प्रदेश सरकार ने इन नियमों में कुछ बदलाव किए है।
सीएम ने कहा कि लोग केवल सूचना देकर कोविड-19 प्रोटोकाल और गाइडलाइन के सभी निर्देशों का पालन करते हुए शादी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। यही नहीं सीएम ने समारोह के लिए निर्धारित लोगों की संख्या पर भी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि बैंड बाजा या अन्य कर्मचारी लोगों की निर्धारित संख्या में शामिल नहीं होंगे। इतना ही नहीं, सीएम योगी ने कहा कि गाइडलाइन के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, लोगों को जागरूक करें, गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें।
सीएम ने स्पष्ट किया कि शादी में बैंड बजाने और डीजे पर कोई रोक नहीं है। निर्धारित समय में इसे बजाने से रोकने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर कठोर एक्शन होगा। बता दें कुछ दिन पहले ही कोरोना से सतर्क यूपी सरकार ने सामूहिक आयोजनों पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है। सीएम ने शादी-समारोहों में 100 से अधिक लोगों को शामिल न होने देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शादी में हिस्सा लेने वालों के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।
कंटेनमेंट जोन की नई व्यवस्था
योगी सरकार ने प्रदेश में कोरोना वायरस से उपजे हालात को देखते हुए कंटेनमेंट जोन की परिधि तय कर नई व्यवस्था दी है। अगर किसी इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला आता है तो वहां 50 मीटर की परिधि में कंटेनमेंट जोन होगा। एक से अधिक मामले मिलने पर 100 मीटर की परिधि में कंटेनमेंट जोन होगा। एक घर में एक से अधिक मामले होने पर उसे एक केस ही माना जाएगा और ऐसे में 50 मीटर परिधि का नियम ही लागू होगा।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications