नहीं मिली बसपा सांसद धनंजय सिंह को जमानत

धनंजय पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को नौकरों को पीटने के लिए उकसाया था। इसके पहले 20 नवंबर को भी धनंजय की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने भी धनंजय को जमानत दिये जाने का विरोध किया था, जिसके बाद न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने जमानत याचिका रद्द करते हुए पुलिस को गवाहों की सुरक्षा करने का भी निर्देश दिया।
बसपा सांसद धनंजय सिंह उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद है। उन्होने अर्जी दाखिल करते हुए मामले के राजनीतिक होने की बात कही थी और कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications