Nirahua, रवि किशन और मनोज तिवारी, संसद पहुंचे तीन दोस्तों में कौन है सबसे अमीर?
लखनऊ, 27 जून: भोजपुरी इंडस्ट्री के तीन बड़े नाम, तीन दोस्त, जो अब संसद में एक साथ बैठेंगे। मनोज तिवारी के बाद रवि किशन और अब दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'। आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने जीत हासिल कर ली है। निरहुआ अब संसद में अपने दोनों दोस्त मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ आजमगढ़ की आवाज बनेंगे। ये तीनों ही वो नाम हैं जो जमीन से उठकर आए हैं। मेहनत, संघर्ष और अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया है। आज ये तीनों किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आइए जानते हैं तीनों दोस्तों में किसके पास सबसे अधिक संपत्ति है, कौन सबसे अमीर है?

Manoj tiwari : कितनी संपत्ति के मालिक हैं रवि किशन
सबसे पहले बात मनोज तिवारी की। 1 फरवरी 1971 में जन्मे मनोज तिवारी उत्तरी पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं। 2019 में वह लगातार दूसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए थे। 2019 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, मनोज तिवारी ने बताया था उनके पास करीब 24 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। मनोज तिवारी के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास एक से बढ़कर एक कई लग्जरी कारें हैं। मनोज तिवारी के पास मर्सिडीज बेंज, ऑडी क्यू 7, फॉर्च्यूनर, होंडा सिटी और इनोवा जैसी लग्जरी कारें हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।

Ravi kishan : 20 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं रवि किशन
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन 2019 में गोरखपुर से जीत कर पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए। रवि किशन ने अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी थी वह करीब 20 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें 18 करोड़ अचल संपत्ति और 2.78 करोड़ चल संपत्ति है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रवि किशन ने 2011 में 72 लाख का आलीशान घर खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कई और घर और प्रॉपर्टी हैं। रवि किशन के पास गुड़गांव में एक आलीशान फ्लैट और इसके अलावा मुंबई के अंधेरी में उनके पास एक कमर्शियल बिल्डिंग है। सालाना आय की बात करें तो रवि किशन हर साल 3 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।

Nirahua : कितनी संपत्ति के मालिक हैं निरहुआ ?
आखिरी में बात दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की, जो पहली बार संसद पहुंचे हैं। निरहुआ 2019 में अखिलेश यादव से हार गए थे। अब 2022 के उपचुनाव में अखिलेश के भाई धर्मेंद्र यादव को हराकर संसद पहुंचे हैं। दिनेश लाल यादव के ताजा चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 7.67 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications