डॉली की डोली की तर्ज पर दुल्हन विवाह के बाद गहने लेकर हुई चंपत

लखनऊ। प्यार आदमी को अंधा बना देता है और यह कहावत उत्तर प्रदेश बल्लभगढ़ में चरितार्थ हो गयी है। जी हां डॉली की डोली फिल्म की तर्ज पर नवविवाहिता बेहद ही दिलचस्प अंदाज में नगदी और जेवरात के साथ फरार हो गयी है।

यूपी के गाजियाबाद के बल्लभगढ़ में शादी के महज 37 दिनों बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। दुल्हन के पति पेशे से डॉक्टर था। वहीं जब वह अस्पताल गया तो दुल्हन ने अपनी सास को एक कमरे में बंद कर दिया और लाखों रुपए की नगदी व आभूषण लेकर भाग गयी।

वहीं इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है। महिला का विवाह 23 जुलाई 2015 में हुआ था और मौका देखकर दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ इस पूरे प्रकरण की साजिश रची और घर से चंपत हो गयी।

OMG यहां शादी करने के लिए जेल जाना होता है जरूरी

महिला के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी दो लाख रुपए की नगदी सहित सारे गहने लेकर भाग गयी है। वहीं इस घटना के बाद दुल्हन के पति ने अपने ससुर को बुलाकर इस पूरे मामले को पुलिस में दर्ज कराया है।

घटना के बारे में जब पति डाक्टर को जानकारी मिली तो उसके होश ही उड़ गए . जब घर पहुँचके उसने देखा तो घर से दो लाख रुपये और आभूषण गायब थे. इसके बाद पति ने अपने ससुर को कौंशाबी से बुलाकर थाना शहर पुलिस में शिकायत कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+