यूपी में मंत्रीमंडल में बड़ा विस्तार, अखिलेश ने तैयार की नयी टीम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार ने आज मंत्रिमंडल में अपना छठा विस्तार किया है। मंत्रिमंडल में 18 नये मंत्रियों को जगह दी गयी है। इस नये मंत्रीमंडल में कुछ चौंकाने वाले चेहरे भी हैं।

कैबिनेट में 8 नये चेहरो को मौका दिया गया है जबकि दस लोगों को प्रमोट किया गया है। वहीं पंजाब के नेता बलवंत सिंह उर्फ रामू वालिया को मौका दिया गया है जो ना तो विधायक और ना ही एमएलसी हैं।
गौरतलब है कि 8 मंत्रियों को अखिलेश सरकार ने गुरुवार को बर्खास्त कर दिया था। नौ मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिया गया। हालांकि देखने वाली बात यही है कि यह नया मंत्रीमंडल अखिलेश सरकार के लिए कितना कारगर साबित होता है।
ये है नये मंत्री
पवन पांडेय- राज्य मंत्री।
लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद- राज्य मंत्री
शादाब फातिमा राज्य मंत्री- स्वतंत्र प्रभार
शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव- राज्य मंत्री
बलवंत सिंह उर्फ रामू वालिया- कैबिनेट मंत्री
राधेश्याम सिंह- राज्य मंत्री
ओंकार सिंह यादव- राज्य मंत्री
सुधीर कुमार रावत- राज्य मंत्री
हेमराज वर्मा- राज्य मंत्री
अरविंद सिंह गोप- कैबिनेट मंत्री
कमाल अख़्तर- कैबिनेट मंत्री
यासर शाह- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
नितिन अग्रवाल- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
फ़रीद महफ़ूज़ किदवई- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
रियाज़ अहमद- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह- कैबिनेट मंत्री
मूलचंद चौहान- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
राम सकल गुर्जर- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार












Click it and Unblock the Notifications