राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सीएम कर चुके हैं सम्मानित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें, खिलाड़ी रेशम सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोल्ड मेडल से सम्मानित कर चुके हैं।

national level wrestler hang himself in lucknow

फोन खोने पर था परेशान!

बताया जा रहा है कि शनिवार को उसका मोबाइल फोन गिर गया था, जिसमें अहम दस्तावेज और कुछ जरुरी फोटो, वीडियो थे। इससे युवक काफी परेशान था। रविवार सुबह उसका शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज नीरज ओझा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

पंखे से लटकती मिली लाश

जानकारी के अनुसार, घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की है। रेशम सिंह (26) पुत्र राम सिंह निवासी हरदोई शनिवार की रात करीब 10 बजे घर पर अपने दोस्त वारिस गाजी के साथ आया था। रेशन की तबीयत कुछ खराब थी। रविवार सुबह 10 बजे दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा न खुलने पर बाहर से दरवाजा खोला गया तो देखा कि रेशम सिंह ने कमरे में लगे छत वाले पंखे में चादर व दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि मृतक अविवाहित था, जो नेशनल लेवल का कुश्ती का खिलाड़ी था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+