2013 में मुजफ्फरनगर दंगों को भाजपा और सपा ने भड़काया था
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरगर में हुए दंगों की जांच में भाजपा बुरी तरह से घिर गयी है। जांच कमेटी ने दंगों के लिए भाजपा और सपा के स्थानीय उम्मीदवारो को दोषी ठहराया है।
मुजफ्फरनगर में 2013 में हए दंगो की जांच कर रहे जस्टिस विष्णु सहाय आयोग ने नो दोनों ही पार्टियों को दंगा भड़काने का दोषी करार दिया है। सेवानिवृत्त जज विष्णु सहाय ने राज्यपाल राम नाइक को यह जांच रिपोर्ट सौंप दी है।
जस्टिस सहाय की 775 पेज की इस रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस बाबत कार्यवाही करने के लिए रिपोर्ट को उनके पास भेजा जाएगा। गौरतलब है कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों मं 60 से भी अधिक लोग मारे गये थे। जबकि 50 हजार से अधिक लोगों का आशियाना छिन गया था।













Click it and Unblock the Notifications