लखनऊ फहत तो हो गया, अब दिल्ली की बारी : मुलायम

mulayam nd akhilesh
लखनऊ। समाजवादी के मुखिया मुलायम सिंह यादव खुद को गेम चैंजर मानते है। मुलायम का मानना है कि सपा के समर्थन के बिना केन्द्र में सरकार बनना संभव नहीं है। फिलहाल देखे तो सपा यूपीए सरकार के लिए संकटमोचन बने हुए है, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद की स्थिति क्या होगी इस बारे में कुछ कहना अभी नादानी होगी। मुलायम ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लखनऊ तो जीत लिया, अब दिल्ली की बारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति बने कि बिना सपा के समर्थन के केंद्र में कोई सरकार न बन सके। इससे पार्टी और इसके कार्यकर्ताओं और नेताओं का रुतबा भी बढ़ेगा।

यादव पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यूपी में अपने काम की तारिफ करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि सपा ने जो अच्छा काम किया है उसके प्रचार प्रसार करने की जरुरत है। अपने कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि सपा सरकार की अच्छाईयों का वो प्रचार करे। मुलायम ने कहा, सीमित संसाधनों के बावजूद सपा सरकार में जनहित का कोई काम नहीं रुक रहा है। यह सबसे बेहतर सरकार है। इसने किसानों, नौजवानों और मुसलमानों के कल्याण की तमाम योजनाएं चलाई हैं। चुनावी घोषणा पत्र के वायदे पांच साल के लिए थे जिनमें से अधिकांश डेढ़ साल में ही पूरे कर दिए गए हैं और शेष भी जल्द पूरे कर दिए जाएंगे। मुलायम ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी सरकारें अपने वायदे निभाती हैं।

चुनाव के समय किए गए वायदे को निभाते हुए 50 हजार रुपये तक किसानों का कर्ज माफ किया, मुफ्त सिंचाई, दवाई और पढ़ाई की सुविधा दी। अपनी सरकार की कामयाबी गिनाकर मुलायम अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ वोट की राजनीति भी कर रहे थे। मुलायम चाहते है कि 2014 में भी स्थिति ऐसी बनें कि उनकी बैखारी के सहारे ही केन्द्र में सरकार का गठबंधन हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+