आजम के बचाव में आए मुलायम सिंह यादव, आज करेंगे सपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर अब तक 78 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में आजम खान पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव आजम खान के समर्थन में आ गए हैं। बता दें कि मुलायम दो साल के बाद लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे।

Mulayam Singh Yadav will hold press conference at Samajwadi Party office

बता दें कि सपा सांसद आजम खान पर भैंस चोरी और लूटपाट से लेकर जमीन हड़पने सहित 78 मुकदमे अब तक दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में आजम खान पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। सपा संरक्षक आजम के पक्ष में बचाव कर सकते हैं। बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव और आजम खान की दोस्ती करीब 33 साल पुरानी है। मुलायम ने जब 1992 में समाजवादी पार्टी बनाई। तब से आजम खान उनके साथ रहे हैं।

आजम खान पर अब तक 78 मुकदमे
आजम खान पर अब तक कुल 78 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम खान देश के पहले ऐसे सांसद हैं जिनके खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें से अधिकांश मुकदमे उनके सांसद बनने के बाद दर्ज हुए हैं। आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जा करने के आरोप में उनके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हुए है। यतीमखाना प्रकरण में दो अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। शत्रु संपत्ति के मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं। अब्दुल्ला के दो-दो जन्म प्रमाणपत्र के आरोप में दो मुकदमे दर्ज हैं।

Recommended Video

    कभी आज़म खान की भैंस चोरी होने पर मचा था हड़कंप, अब खुद फंसे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+