बेटे की सरकार पर बरसे मुलायम, कहा अखिलेश सरकार से पार्टी को नुकसान

mulayam singh yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अब अपने ही बेटे और सूबे के मुखियमंत्री अखिलेश यादव से नाराज हो गए है। सीएम अखिलेश से नानाज मुलायम ने उनपर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। मुलायम का कहना है कि बेटे की सरकार उनकी पार्टी को कमजोर कर रही है।

अखिलेश सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को 10 दिन के अंदर अपना रवैया सुधारने की हिदायत दी है। साथ ही मुलायम ने राज्य के मुख्यमंत्री और अपने पुत्र अखिलेश यादव को चापलूसों से दूर रहने की सलाह दी है।मुलायम ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि आप चापलूसी में मत फंसिये। सर-सर सुनने के आदी हो गये हैं आप। चापलूसों के चक्कर में फंसने वालों का अंजाम अच्छा नहीं होता है।

Did You Know: राजनीति में आने से पहले मुलायम स्कूल मास्टर थे।

मुलायम ने बिजली विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के मौके पर अखिलेश को डांट लगाई और कहा कि मैंने राज्य सरकार के मंत्रियों के कामकाज की अभी समीक्षा नहीं की है लेकिन कौन क्या कर रहा है, मुझे सब पता है।

उन्होंने हिदायत दी है कि सीएम अपने मंत्रियों और अधिकारियों 10 दिन में सुधार लें। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पार्टी बड़ी होती है, सरकार नहीं। यहां सरकार तो पार्टी को कमजोर कर रही है।

Did You Know: राजनीति में कदम रखने से पहले मुलायम प्रथामिक स्कूल में अध्यापक की नौकरी करते थे। उन्हें पहलवानी करने का शौक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+