मुलायम ने कुमार विश्वास को दिया सपा में शामिल होने का ऑफर, जानिए क्या था रिएक्शन?

लखनऊ, 23 नवंबर: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कवि कुमार विश्वास को सपा में शामिल होने का ऑफर दे दिया। मुलायम सिंह ने कुमार विश्वास से कहा कि अगर वो किसी दल में नहीं हैं तो समाजवादी पार्टी में आ जाएं। ये बात मुलायम ने वरिष्ठ कवि उदय प्रताप के कान में कही, जिसे उदय प्रताप ने सभी को मंच से बता दिया। इसे सुनते ही कुमार विश्वास सहित वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

रामगोपाल यादव की पुस्तक के विमोचन का था कार्यक्रम

रामगोपाल यादव की पुस्तक के विमोचन का था कार्यक्रम

दरअसल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव, कवि कुमार विश्वास, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग मौजूद थे। सभी ने अपना संबोधन दिया। इसी दौरान कुमार विश्वाास ने अपने भाषण में कहा कि मैं भी राजनीति में आया, लेकिन मेरे साथ वाले आगे बढ़ गए और अब मैं किसी भी दल में नहीं हूं।

मुलायम ने कुमार विश्वास को दिया सपा में शामिल होने का ऑफर

मुलायम ने कुमार विश्वास को दिया सपा में शामिल होने का ऑफर

कुमार विश्वास की इस बात पर मंच पर बैठे मुलायम सिंह यादव ने उन्हें सपा में शामिल करने की बात कवि उदय प्रताप से कही। उदय प्रताप ने सभी को मंच से बता दिया। इसे सुनते ही हॉल में मौजूद लोग ठहाके मारने लगे। कुमार विश्वास भी मुलायम की बात सुनते ही हंस पड़े। इस दौरान वहां अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

मुलायम ने कहा- आपसी एकजुटता से ही देश, समाज का विकास होता है

मुलायम ने कहा- आपसी एकजुटता से ही देश, समाज का विकास होता है

मुलायम ने कहा कि आपसी एकजुटता से ही देश व समाज का विकास होता है। जब-जब चुनौती आई है सभी एकजुट हुए हैं। समाज का हर एक वर्ग एकजुट हो तभी विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और किसानों के मुद्दों के सवालों पर एकजुट हों। देश के सवाल को लेकर आगे बढ़ें। संकल्प लें ताकि अमन चैन कायम हो। मुलायम ने कहा कि यूपी से ही देश, समाज की तस्वीर बदलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+