कांग्रेसियों के चापलूस और तलवे चाटने वाले हैं लालू: मुलायम

लालू और सोनिया की मुलाकात पर कटाक्ष करते हुए सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लालू चापलूस और कांग्रेसी नेताओं के 'तलवे चाटने वाले' हैं। वो चापलूस है। लालू पर कटाक्ष के साथ-साथ मुलायम ने कांग्रेस को भी आड़े हाथं लिया और मुजफ्फरनगर पर राजनीतिक कर रहे दलों पर जुबानी तीर दागे। मुलायम ने कहा कि पीडि़तों को हर सहायता देने के बावजूद भी सभी मुजफ्फरनगर पर राजनीति का खेल खेलना चाह रहा है। मुलायम ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के राहत शिविर के दौरे और वहां की मुहाया कराई जा रही सुविधाओं पर राहुल के बयान पर नाराजगी जताई।
वहीं राहुल के दौरे के बाद आरजेडी सुपीमों लालू प्रसाद यादव ने भी मुजफ्फरनगर का दौरा किया और सपा सरकार द्वारा राहत शिविरों में दी जा रही सुविधाओं पर नाखुशी जताई। जिके बाद मुलायम ने लालू और कांग्रेस दोनों पर वार किया है और लालू को कांग्रेस का चापलूस बताया है।












Click it and Unblock the Notifications